इगलास/अलीगढ । थाना इगलास पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए साड़ी चोरी करने वाले गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के कब्जे से चोरी की गई 12 साड़ियां भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 25 मई को वादी जितेंद्र कुमार निवासी लालपुर कॉलोनी करवा द्वारा शिवा मार्केट स्थित वंशिका साड़ी एम्पोरियम से साड़ियों की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना इगलास पर मुकदमा संख्या 262/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी इगलास के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह करीब 7 बजे इगलास-सासनी रोड स्थित डलव नहर के पास नई कॉलोनी क्षेत्र से चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिलाओं में रामदेवी पत्नी नन्हूमल, मुन्नी देवी पत्नी धर्मदास, सावित्री देवी पत्नी सिरदास सिंह तथा उर्मिला देवी पत्नी मानसिंह निवासी नगला पथुआ थाना सासनी जिला हाथरस शामिल हैं। सभी महिलाओं की उम्र 60 से 67 वर्ष के बीच बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित महिलाओं के पास से चोरी की गई 12 साड़ियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्ताओं का चालान कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक गंगाराम गंगवार, हेड कांस्टेबल जवर सिंह, कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रांजलु परिया एवं कांस्टेबल शानू रानी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।





















