दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। विगत सोमवार की देर रात्रि 1:00 बजे के करीब बाह फतेहाबाद मार्ग बाबा की तिवरिया के पास तेज रफ्तार कार और कैंटर के बीच भीषण टक्कर हो गई कार कैंटर में फस जाने से 100 मीटर तक घसीटती चली गई मौके पर ही कर सवार दोनों दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार में दोनों लोगों को हाइड्रा मशीन की मदद से कार को काटकर बाहर निकाला गया।

बताया जाता है कि दोनों कार सवार मृतक हरियाणा के रहने वाले थे और फरीदाबाद सीकरी में जिम चलाने का काम करते थे दोनों लोग अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए बताया जाता है कि फरीदाबाद जिले के जाजरू गांव के रहने वाले नितिन उम्र 35 वर्ष पुत्र गिरिराज सिंह रूपेश उम्र 38 साल पुत्र सतपाल सिंह निवासी पलवल हरियाणा दोनों दोस्त थे दोनों मिलकर बल्लमगढ़ फरीदाबाद के सीकरी क्षेत्र में जिम चलाने का कार्य करते थे।
परिजनों के अनुसार दोनों दोस्त सोमवार को घर से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे इसी दौरान सोमवार की रात फतेहाबाद थाना क्षेत्र में उनकी कार कैंटर से टक्कर हो गई और दोनों कि हादसे में मौत हो गई।
वही मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कैंटर के अगले हिस्से में फस गई और 100 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है वही कैंटर को अपने कब्जे में कर कैंटर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।





















