मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की रणनीति बैठक शहर के होटल बीपी एमरल्ड में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों सहित नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक का संचालन पूर्व प्रमुख बाबूलाल ने किया। इस दौरान पूर्व वरिष्ठ रालोद नेता ठाकुर तेजपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, रामवीर भरंगर, यशपाल बघेल, योगेश नौहवार, अनूप सिंह, प्रतीक संयोजक, गोविंद सिंह, रामरसपाल पूनिया, नरेंद्र चौधरी, राधिका रासिक, ओमवीर नौहवार, संजय, जयवीर सिंह, रामरसपाल फौजी, बाबूलाल कश्यप, सुरेश भगत, कालीचरण वाल्मीकि सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहे।बैठक में सभी पदाधिकारियों से व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया गया।यूथ विंग की ओर से प्रीतम सिंह प्रमुख ने 23 जुलाई को आयोजित होने वाले आईटी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक पदाधिकारी से अपने साथ कम से कम 10 युवाओं को लाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान आईटी टीम सोशल मीडिया संचालन, डिजिटल प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक गतिविधियों से संबंधित जानकारी देगी। साथ ही संगठन में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने का भी आह्वान किया गया।पूर्व संयोजक सुरेश भगत ने कहा कि यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि रालोद की पूर्व जिला कार्यकारिणी भंग होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मथुरा जिले में नई कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कार्यकारिणी में 16 प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य दिया गया है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
रालोद की नवनियुक्त कार्यकारिणी की रणनीति बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और आईटी प्रशिक्षण पर जोर
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















