कोसीकलां। नगर के व्यस्ततम भामाशाह चौक पर सोमवार को विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सब्जी मंडी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सब्जी मंडी के व्यापारी हरेकिशन नेताजी ने बताया कि भामाशाह चौक स्थित विद्युत पोल में कई सप्ताह से करंट आने की शिकायत लगातार की जा रही थी। उनका कहना है कि इससे पहले भी एक गाय की इसी स्थान पर करंट लगने से मौत हो चुकी है, लेकिन विभाग ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। सोमवार को एक महिला भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जबकि भोजन की तलाश में घूम रहा एक गोवंश करंट लगने से मौके पर ही दम तोड़ गया।व्यापारी सलीम, योगेश, हुकुम, महेश, राजू और शाहिद सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि संबंधित पोल नगर पालिका का है और उसका विद्युत विभाग से कोई संबंध नहीं है।
घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मृत गोवंश को केसरिया वस्त्र ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सभासदों और नागरिकों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा शहर के सभी विद्युत पोलों की तत्काल जांच कराने की मांग की।प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति उनकी प्राथमिकता है। यदि किसी तकनीकी त्रुटि या अन्य कारण से यह हादसा हुआ है तो उसकी जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर के सभी विद्युत पोलों की सुरक्षा जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी व्यक्ति या बेजुबान पशु की जान जोखिम में न पड़े।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
भामाशाह चौक पर करंट से गोवंश की मौत, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, विद्युत विभाग का घेराव
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















