इगलास। विद्युत वितरण उपखंड इगलास के एसडीओ सुरेंद्र कुमार के अलीगढ़ स्थानांतरण पर सोमवार को विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें फूलमालाएं पहनाकर तथा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। वहीं नव नियुक्त एसडीओ ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।चार्ज ग्रहण कराने के बाद एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार ने नवागत एसडीओ का भी फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए एसडीओ का स्वागत करते हुए उनसे जनहित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।सम्मान समारोह के दौरान दिगंबर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एसडीओ सुरेंद्र कुमार के कार्यकाल की सराहना की। इसके बाद अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सुरेंद्र कुमार की कार्यशैली, जनता के प्रति उनका विनम्र व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।अपने संबोधन में एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने इगलास क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बताते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की जनता, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इगलास में बिताए गए कार्यकाल की यादों और अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यहां के लोगों का स्नेह और सम्मान उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुरेंद्र कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के उपरांत मिठाई वितरित की गई और आत्मीय माहौल में उनका विदाई एवं नवागत एसडीओ का स्वागत संपन्न हुआ।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















