चालक ने मानवता दिखाते हुए अपनी कार से अम्बेडकर पार्क, मंडी रोड इगलास तक पहुंचाया
इगलास। अलीगढ l इगलास के गोंडा रोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नेक्सॉन कार संख्या DL 14 CK 1976 की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।तथा पैर की हड्डी टूटकर कई जगह से घूम गई,हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ को देखते हुए नेक्सॉन कार चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अपनी कार में बैठाकर अम्बेडकर पार्क, मंडी रोड इगलास तक पहुंचाया। इसके बाद परिजन उसे दूसरी गाड़ी से अलीगढ़ लेकर गए।
खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।





















