दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। तहसील किरावली क्षेत्र के गांव उत्तू के मजरा दाऊदपुर में चकरोड की नपाई के दौरान विवाद हो गया। विवाद में एक युवक घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाना सीकरी में तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार 16 जुलाई को दोपहर तहसील से लेखपाल और साथी दीपक गांव सामरा स्थित चकरोड सं. 15 की नपाई करने पहुंचे थे। उनके साथ उनका भाई राजकुमार भी था। इसी दौरान रिषू पुत्र सतीश ने राजकुमार के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मुकेश पुत्र हीरालाल, नथिया पत्नी हीरालाल व अन्य ने भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता शिवकुमार का कहना है कि चकरोड को लेकर पूर्व में एसडीएम किरावली और डीएम आगरा को भी प्रार्थना पत्र दिए गए थे। मारपीट में राजकुमार को पसली, कान व अन्य स्थानों पर चोटें आई हैं।
वही मंगलवार को सीकरी पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





















