दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकर/आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसकी नाबालिग भतीजी को 16 जुलाई की रात थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव ब्यारा निवासी देव राजपूत पुत्र शिवराम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि घटना के बाद आरोपी से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।
थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





















