कोतवाल डी.के. सिसोदिया ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में किया निरीक्षण
अलीगढ़। एसएसपी अलीगढ़ के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त जोनल चेकिंग टीमों द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ प्रमुख चौराहों, प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।इसी क्रम में इगलास कोतवाल डी.के. सिसोदिया ने पुलिस बल के साथ इगलास क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रात्रि गश्त में लगी मोबाइल टीमों, पिकेट एवं पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी जांची गई।पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना बताया गया।





















