दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के तत्वाधान में पूरे भारत वर्ष में एक साथ 19 जुलाई रविवार को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसी के चलते कस्बा फतेहाबाद के कान्हा वन गार्डन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए महिला मंडल की महिलाएं और मंडलीय परिषद के पदाधिकारी द्वारा घर घर जाकर लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है आज केंद्रीय संयोजक रेनू अनबारिया के नेतृत्व में महिलाओं ने सारंगपुर रोड स्टेशन रोड पुरानी तहसील मंदिर सब्जी मंडी आदि स्थानों और घर-घर जाकर 19 जुलाई रविवार को लगने वाले रक्तदान शिविर मैं पहुंच कर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की लोगों से अपील की।
रक्तदान करने से होने वाले फायदा से लोगों को अवगत कराया उन्होंने कहा रक्तदान करने से केवल किसी व्यक्ति का जीवन ही नहीं बचाया जा सकता बल्कि जो व्यक्ति रक्तदान करता है उसे व्यक्ति के शरीर को भी कई फायदे होते हैं उन्होंने लोगों से अपील की 19 जुलाई रविवार को होने वाले रक्तदान आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करें।





















