फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना सीकरी क्षेत्र के ग्राम नगला कराई से 9 जुलाई से लापता 12 वर्षीय *मनु राजपूत पुत्री सतीश लोधी राजपूत* को पुलिस ने एक सप्ताह बाद सकुशल बरामद कर लिया है। सीकरी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
जांच के दौरान पता चला कि मनु अपनी *मौसी राजकुमारी पत्नी प्रदीप कुमार के घर आगरा के शास्त्रीपुरम में है।शुक्रवार 17 जुलाई* को सीकरी पुलिस टीम ने आगराधौलपुर कट पर दबिश देकर मनु को बरामद किया। बताया जा रहा है कि मनु का मौसा *प्रदीप कुमार* मूल रूप से *मनिया, धौलपुर राजस्थान* का निवासी है और वर्तमान में आगरा शास्त्रीपुरम में रहता है। मौसा प्रदीप कुमार 2 दिन पहले नगला रामले भी आया था लेकिन उसने पुलिस को कोई सुराग नहीं दिया।
थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह* ने बताया कि गहनता से छानबीन में मनु के मौसा पर ही संदेह गहराया। पुलिस बालिका से बीते दिनों की पूरी जानकारी जुटा रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।बालिका पूरी तरह सुरक्षित है। *164 के बयान* कराकर मनु को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।





















