एटा के पिलुआ क्षेत्र की हजारा नहर में हुआ हादसा, गोताखोर और पुलिस तलाश में जुटी
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र स्थित हजारा नहर में कलश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। भागवत समापन के बाद विसर्जन करने पहुंचे लोगों के बीच 18 वर्षीय युवक विकास नहर में डूब गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों एवं पुलिस टीम को लगाया गया है। गोताखोर लगातार नहर में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा भागवत कथा समापन के बाद कलश विसर्जन के दौरान हुआ। पुलिस प्रशासन द्वारा गोताखोरों की सहायता से युवक को खोजने का प्रयास लगातार जारी है।





















