अलीगढ़। थाना गोरई क्षेत्र निवासी अर्चना देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि सोनू पुत्र छिद्दा, जो स्वयं को पत्रकार बताता है, ने उनके बेटे यशवंत को एक मामले में बरी कराने का झांसा देकर उनसे 1.50 लाख रुपये वसूल लिए।प्रार्थना पत्र के अनुसार, यशवंत एक यूट्यूबर है और वर्तमान में खाटू श्याम गया हुआ है। आरोप है कि बेटे को बरी कराने के नाम पर रुपये लिए गए, जिसके गवाह भी मौजूद हैं।अर्चना देवी का कहना है कि मामले की शिकायत थाना गोरई में प्रार्थना पत्र के माध्यम से दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।





















