दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। निबोहरा पुलिस ने नलकूप की कोठरी में ताला तोड़ का झटका मशीन और केवल चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 22 मई को सुबह करीब 7:30 बजे एक खेत में लगे ट्यूबवेल की कोठरी में अज्ञात चोरों द्वारा कोटरी का ताला तोड़कर झटका मशीन केवल आदि को चोरी कर लिया गया था।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया 23 मई की रात को निबोहरा पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सूचना पर ग्राम रामगढ़ के पास से पुलिस ने रामसनेही पुत्र महावीर छविराम पुत्र महावीर निवासी ग्राम धरियाई को तथा एक आरोपी सुभाष पत्र राजवीर निवासी रामनगर फिरोजाबाद को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया इनके कब्जे से 6 किलो 700 ग्राम तांबे का तार एक झटका मशीन एवं अल्युमिनियम का तार बरामद किया गया है।





















