दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। जयपुर नेशनल हाईवे स्थित मंडी समिति के समीप रविवार शाम करीब 4 बजे बाइक और मैक्स वाहन की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगरा की ओर से आ रही बाइक मंडी समिति के पास पहुंची तभी मैक्स वाहन से भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान बबली पत्नी बॉबी, राज पुत्र बॉबी तथा पंकज पुत्र निरंजन सिंह निवासी नगला रमले, कराई ब्लॉक, फतेहपुर सीकरी के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।

दूसरी घटना, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार लोग घायल हो गए जानकारी के अनुसार टीकरी दूरा जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।
घायलों की पहचान रामगोपाल पुत्र भगवान सिंह तथा कृष्ण पुत्र बलवीर निवासी गांव नगला मनसा खैरागढ़ के रूप में हुई लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पहुंचाया गया जहां चिकित्सको ने प्रथम उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है





















