अलीगढ़। जिले में प्रतिबंधित जुगाड़ वाहनों के खिलाफ परिवहन एवं यातायात विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात और आमजन की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवैध वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण यादव ने बताया कि जहां भी जुगाड़ वाहन संचालित पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष परिवहन विभाग के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में 19 जुगाड़ वाहनों को सीज किया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।एआरटीओ प्रवेश यादव ने बताया कि संयुक्त चेकिंग अभियान में जब्त किए गए वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अनियमित रूप से संचालित पाए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन वाहनों को अब तक अवमुक्त नहीं किया गया है, बल्कि इन्हें नष्ट कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी परिवहन और यातायात विभाग के समन्वय से संयुक्त अभियान जारी रहेगा। प्रमुख मार्गों, ग्रामीण क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग कर प्रतिबंधित जुगाड़ वाहनों के संचालन पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाएगी।ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में जुगाड़ वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि ये वाहन सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते और सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















