दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। डौकी पुलिस ने गत 21 मई को हुई लूट की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश करते हुए 48 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके एक साथी की तलाश की जा रही है। इनके पास से लूट गया सामान, एक मोटरसाइकिल ,तमंचा कारतूस बरामद किया गया है ।
एस ओ डौकी सुनीत शर्मा के मुताबिक डौकी थाना क्षेत्र में 21 मई को समय करीब ढाई बजे एक युवक मोटरसाइकिल से फतेहाबाद से नगला बिंदु आ रहा था।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नगला देवहंस के पास एक बाइक पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल में लात मार दी। जिसके चलते वह गिर गया मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने युवक के हाथ से बैग छीन लिया। बैग में मोबाइल, पैसे ,लेजर डायरी ,एवं अन्य सामान मौजूद था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सर गर्मी से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी । इस दौरान रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नगला देव हंस के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी अजय पुत्र भगवान दास निवासी चाचीपुरा फतेहाबाद, छेदीलाल उर्फ बीके पुत्र रामलाल निवासी ग्राम उझावली फतेहाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इसके कब्जे से एक लैपटॉप का बैग ,एक लेजर बुक ,एक कैटलॉग, 280 रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन ,तमंचा ,कारतूस बरामद किए गए हैं। उनके एक अन्य साथ ही सूरज पुत्र नाहर सिंह निवासी ऊझावली फतेहाबाद की तलाश की जा रही है। आरोपी छेदीलाल उर्फ बीके पर दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।





















