इगलास। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत इगलास पुलिस ने भैंस चोरी के चार मामलों में वांछित चल रहे आरोपी नौसाद पुत्र भूरा मुल्ला, निवासी ग्राम जवार, थाना इगलास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 17 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे शिव मंदिर, जवार के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की भैंसों को बेचकर प्राप्त ₹1,09,700 नकद भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार नौसाद थाना इगलास में दर्ज मु.अ.सं. 211/2026, 237/2026, 240/2026 और 284/2026 में वांछित था। इन सभी मुकदमों में दुधारू भैंसों की चोरी की घटनाएं दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ रात के समय घरों और घेरों से दुधारू भैंसें चोरी करता था। चोरी की गई भैंसों को मैक्स पिकअप में लादकर अलीगढ़, कासगंज सहित आसपास के जनपदों में बेच दिया जाता था और बिक्री से मिले रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए जाते थे।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य आरोपियों को 18 जून 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे नौसाद की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे
उपनिरीक्षक अजीत कुमार
उपनिरीक्षक ध्यानपाल सिंह
हेड कांस्टेबल जबर सिंह
कांस्टेबल हरिओम चाहर
आरक्षी अंकित
आरक्षी विक्रांत मौजूद रहे आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।





















