मथुरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देशन में जनपद मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-19 स्थित नगला कुम्हेरिया में बूथ संख्या 258 एवं 260 का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा मंडल के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह शामिल हुए।अपने संबोधन में सूरज सिंह ने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनहित को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने दावा किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थापना की गई। साथ ही महापुरुषों के सम्मान में स्मारक एवं पार्कों का निर्माण कराया गया तथा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति के तहत विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना है तो बहन मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाना होगा। उन्होंने सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जितेंद्र कर्दम, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रह्लाद सिंह, सुरेश बाबू, गोवर्धन सिंह, हेमेंद्र कुमार, कुंदन सिंह बघेल, डॉ. गौरव, डॉ. अमर सिंह, वीवीएफ जिला संयोजक सतेन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी कौशल कुमार, विधानसभा अध्यक्ष बब्लू कुम्हेरिया, महासचिव कैलाश चंद बौद्ध, सतीश चंद सहित सेक्टर एवं बूथ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
Previous Articleभैंस चोरी गैंग का वांछित आरोपी नौसाद गिरफ्तार, ₹1.09 लाख बरामद
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















