जिला नजर संवाददाता
बस्ती। यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का झंडा जलाने की घटना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने इसे शर्मनाक बताते हुए “मानसिक दिवालियापन” करार दिया।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता चर्चा में आने के लिए राजनीतिक मर्यादा भूल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक विपक्ष के समर्थन से पारित हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार इसे लागू करने में टालमटोल कर रही है।
श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध के कई तरीके हैं, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने अपर्णा यादव से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि जनता समय आने पर जवाब देगी।























