दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम मीठपुरा में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीठपुरा निवासी लक्ष्मी पत्नी दीपक, उम्र करीब 20 वर्ष, ने शुक्रवार सुबह अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने लक्ष्मी को फंदे पर लटका देखा। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





















