गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में स्थित एक होटल में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी और हंगामा चलता रहा, जिसे वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि उसकी पत्नी पिछले करीब तीन महीने से मायके में रह रही है। इसी दौरान उसके एक दोस्त आरिफ ने उसके साथ विश्वासघात किया। पति का आरोप है कि उसे अपनी जान-माल का खतरा है और इस पूरे मामले को लेकर उसने पहले ही शाहदरा चौकी पुलिस को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की थी।
पीड़ित का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद कई दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच डीपी होटल में पत्नी के मिलने की सूचना पर वह वहां पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में संचालित होटलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की वास्तविक स्थिति





















