दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा फतेहपुर सीकरी में आयोजित होने वाले प्रांतीय वैश्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वैश्य बंधुओं की एक विशेष बैठक शनिवार, 25 जुलाई को सायं 3 बजे राधिका गार्डन, फतेहपुर सीकरी में आयोजित की जाएगी।
बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्मेलन की रूपरेखा एवं राजनीतिक सहभागिता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रभारी हरिओम अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बैठक की अध्यक्षता विनोद अग्रवाल पूर्व चेयरमैन, किरावली करेंगे। तथा मंच संचालन विपिन अग्रवाल जिलाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में वैश्य समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वैश्य बंधुओं की उपस्थिति रहेगी। यह बैठक की जानकारी पूर्व चेयरमैन त्रिलोक चंद मित्तल,नेमीचन्द गर्ग,अंजुल गोयल,मदन गोपाल गर्ग,राजू प्रधान ने संयुक्त रूप से दी।





















