जिला नजर संवाददाता
बस्ती। हर्रैया नगर पंचायत स्थित ब्रम्हदेव इंद्रमती त्रिपाठी महिला डिग्री कॉलेज में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ल ने की।
मुख्य अतिथियों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे, जिन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम शौर्य, तप और धर्मनिष्ठा के प्रतीक हैं। उनका जीवन न्याय और सत्य की स्थापना के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम में अशोक कुमार शुक्ल, राधेश्याम पांडेय, नवीन दुबे, शंभूनाथ मिश्र, नर्मदेश्वर शुक्ल समेत अनेक लोगों ने अपने विचार रखे।























