दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फतेहाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा थाना परिषद में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में एक दर्जन पौधे लगाए गए इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधे की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने कहा की बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को चुनौतियां से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा पेड़ पौधों न केवल वातावरण को शुद्ध बनाते हैं बल्कि आने वाली पीढियां के लिए स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करते हैं उन्होंने लोगों से अपील की कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए और उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करें।
वहीं फतेहाबाद मंडल नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भाबी पीडिया को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए।
पौधारोपण के दौरान थाना प्रभारी फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या अंशुल राणा अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन वर्मा रेनू अनबारिया मंडल महामंत्री अबकेस गोलस हरि सिंह कर्दम विपुल लोहिया डॉटर गणेश बघेल सुनील दत्त सुभाष वर्मा और थाने का स्टाफ मौजूद था।





















