दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में डीसीएचबी (डिस्ट्रिक्ट सेंसस हैंडबुक) के लिए गांवों में स्थित सरकारी भवनों का विवरण संकलित किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कंप्यूटर ऑपरेटरों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। शुक्रवार को जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके बाद 16 अगस्त से 15 सितंबर तक भवन सूचीकरण एवं आवश्यक सूचनाओं के संकलन का कार्य किया जाएगा। निर्धारित प्रारूप के अनुसार सभी जानकारियां दर्ज की जाएंगी, ताकि जनगणना का प्रथम चरण समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।





















