दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे आगरा जयपुर मार्ग तेरह मोरी बांध के समीप विपरीत दिशा से आ रही थी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने फतेहपुर सीकरी की ओर से जा रही स्कूटी सवार में जोरदार टक्कर मारी ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया , मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु भेजा जहां उपचार के दौरान स्कूटी सवार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है ,मृतक के भाई में थाना सीकरी में मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना सीकरी में दर्ज मुकदमे में भरतपुर के ग्राम जाटोली रथभान निवासी रवि कुंतल पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि मेरा भाई राहुल कुंतल विगत शाम 9:30 बजे के बीच स्कूटी संख्या RJ 05 FS 0829 से फतेहपुर सीकरी से भरतपुर की ओर आ रहे थे तभी तेरे मोरी बांध के समीप विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल संख्या RJ 05 BE 1512 सवार ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारी जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी उपचार हेतु भेजा जहां से भरतपुर उपचार को भेजा गया, उपचार के दौरान मेरे भाई की मौत हो गई पुलिस में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी ।





















