दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उन्देरा में पोता मिट्टी निकाल रही बालिकाओं के ऊपर अचानक से मिट्टी की ढाय गिर जाने से उसमें एक बालिका दबी रह गई।
अन्य बालिकाओं के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां मिट्टी के नीचे दबी बालिका को निकाल कर सीएससी लेकर दौड़े जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में बालिका को आगरा रेफर किया है।
घटना शुक्रवार दोपहर की है ग्राम पंचायत उन्देरा निवासी ग्रामीण कोमल सिंह की करीब 8 वर्षीय बालिका कुं परी अन्य गांव की बालिकाओं के साथ सड़क किनारे बंद पड़े स्कूल के ग्राउंड के गढ्डों की ढाय से मिट्टी निकाल रही थी।
तभी अचानक से मिट्टी की ढाई बालिका के ऊपर गिर गई जिससे घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई अन्य बालिकाओं के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनो व ग्रामीणों ने बा मुश्किल मिट्टी की ढाय में दबी बालिका को बाहर निकाल सीएससी लेकर दौड़े जहां से बालिका को आगरा रेफर किया गया है।





















