
मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा विभाग, मथुरा द्वारा जनपद में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों और वार्डनों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

उप नियंत्रक कश्मीर सिंह, सहायक उप नियंत्रक (एडीसी) नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भरत भूषण तिवारी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल तथा स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर के मार्गदर्शन में अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

अभियान के दौरान औरंगाबाद, दामोदरपुरा सहित जनपद मथुरा के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वृक्षारोपण किया गया। वार्डनों एवं स्वयंसेवकों ने स्थानीय जलवायु के अनुरूप स्वदेशी, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने “एक पेड़ मां के नाम” लगाने के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव, डिप्टी पोस्ट वार्डन विकास सोनी, सेक्टर वार्डन राम सैनी सहित हेमंत, राजेश कुमार, शुभम कुमार, गुलशेर, पवन प्रकाश, अविनाश, अरुण, देवेंद्र, श्याम नरेश अग्रवाल, पंकज गर्ग, रोहित कुशवाह, पंकज कुमार और अनुज समेत अनेक वार्डनों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अलावा कोमल सिंह,अनुराग बंसल सहित दर्जनों सिविल डिफेंस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला जनआंदोलन है। वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। नागरिक सुरक्षा विभाग का यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।






















