
दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। 5 जून 2026 को ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा में वीरांगना अवंती बाई लोधी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा जनपद की अनेक कस्बा देहात की टीमों ने प्रति भाग लिया है।
क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन अखिल भारतीय लोधी सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी द्वारा फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रारंभ किया। टूर्नामेंट की शुभारंभ पर सीकरी चार हिस्सा नगर टीम तथा पत साल की टीम ने मैच खेला जिसमें सीकरी चार हिस्सा की टीम ने टॉस जीतकर 55 रन बनाए दूसरी टीम ने 135 रन बनाकर विजई रही।

टूर्नामेंट में युवा प्रदेश अध्यक्ष हरिओम लोधी भारत सिंह प्रधान पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा, मिथुन लोधी,रिंकू लोधी, अनिल लोधी, खजान सिंह लोधी, शशिकांत ओके लोधी , संतोष धनगर मूला चौधरी शाहिद अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुक्ती आनंद लोधी की ओर से युवा प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए 11000 रुपए नगद धनराशि भेंट की।





















