जिला नजर ब्यूरो
बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हर्रैया की मासिक बैठक रविवार को सिटकोहर गौर में आयोजित हुई, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय ने किया।
जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार का चरित्र उसकी विश्वसनीयता की आधारशिला है। ईमानदारी और निष्पक्षता ही पत्रकारिता को समाज का सच्चा दर्पण बनाती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में फर्जी खबरों के बीच सच्चाई को सामने लाना और भी बड़ी जिम्मेदारी बन गई है। वहीं जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय ने संगठन को पत्रकारों के हितों के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए एकजुटता पर जोर दिया।
जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों में काम करते हुए भी आम जनता की आवाज बन रहे हैं, लेकिन उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय, शमशेर सिंह, प्रेम कुमार सिंह, बेनी माधव पाण्डेय, राम ललित यादव, बृजेश पाल सिंह, सत्यदेव शुक्ल, रामराज मिश्रा, राम जीत पाण्डेय, रुबल कमलापुरी, राधे श्याम यादव, दिनेश चंद्र, मनोज सिंह, आदित्य सिंह, भूपेंद्र विक्रम मिश्र, विनोद कुमार और योगेंद्र मणि तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।























