मथुरा। नए बस स्टैंड के पास दोपहर दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की वारदात के बाद दो स्थानीय युवकों की बहादुरी से एक आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी रेलवे लाइन पार कर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के कब्जे से महिला की लूटी गई चेन बरामद कर ली। फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार जिले के हांसी क्षेत्र की रहने वाली मुकेश देवी अपने दो बच्चों के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के बाद वह नए बस स्टैंड के पास खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने अपाचे बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गए।घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास मौजूद लोगों के साथ वहां से गुजर रहे तरुण रावत और युवराज उपाध्याय ने बिना समय गंवाए अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते हुए रेलवे अंडरपास के पास लुटेरों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान एक बदमाश रेलवे लाइन पार कर भाग निकला, जबकि दूसरे को दोनों युवकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने आरोपित के कब्जे से महिला की लूटी गई चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।दोनों युवकों ने बताया कि वे फिल्म देखकर घर लौट रहे थे, तभी महिला की चीख-पुकार सुनाई दी। सफेद रंग की अपाचे बाइक पर भाग रहे दोनों युवकों पर शक होने पर उन्होंने पीछा किया। तरुण ने बताया कि अंडरपास के पास उन्होंने अपने साथी का हेलमेट लुटेरों की ओर फेंका, जिससे उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई और एक आरोपित को पकड़ लिया गया। युवराज ने दूसरे बदमाश का पीछा किया, लेकिन रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने के कारण उसे पार नहीं कर सके और वह भागने में सफल हो गया।कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बीच दो युवकों की साहसिक भूमिका की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। उनकी सतर्कता और तत्परता के कारण न केवल एक आरोपित पकड़ा गया, बल्कि महिला की चेन भी सुरक्षित बरामद हो गई।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
महिला से चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को युवकों ने दबोचा, दूसरा रेलवे लाइन पार कर फरार
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















