मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान गोवर्धन में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। गुरुवार से 30 जुलाई तक गोवर्धन क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस अवधि में सभी भारी वाहनों का संचालन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा।एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मेले के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और आसपास के प्रमुख रास्तों पर लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी। ऐसे में जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का संचालन सुनिश्चित करेगी, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।रोडवेज बसों के लिए भी विशेष वनवे व्यवस्था लागू की गई है। गोवर्धन से आने वाली बसें सौंख होते हुए मंडी चौराहा पहुंचेंगी और माल गोदाम मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगी। वहीं, गोवर्धन जाने वाली बसों का संचालन गोवर्धन चौराहे से जमुनावता मार्ग के जरिए किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य गोवर्धन क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम करना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर 61 पार्किंग स्थल भी तैयार किए हैं, जहां निजी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान और यातायात निर्देशों का पालन करें, ताकि मेले का संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से हो सके।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मुड़िया मेले के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, गोवर्धन में भारी वाहनों की एंट्री बंद, 61 पार्किंग स्थल तैयार
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















