अलीगढ़। थाना लोधा पुलिस ने वाहन चोरी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेरो पिकअप (अर्द्ध कटी हुई), दूसरी बुलेरो के पार्ट्स तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0-186/2026 धारा 317(2)/317(5)/238 बीएनएस से संबंधित कार्रवाई के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों में फेजान पुत्र सहजाद निवासी तुर्कमान गेट, मुस्तकीम पुत्र जैनुद्दीन निवासी एडीए कॉलोनी तथा शाहरुख पुत्र राशिद निवासी एडीए कॉलोनी, अलीगढ़ शामिल हैं।
बरामदगी में एक अर्द्ध कटी हुई चोरी की बुलेरो, अन्य बुलेरो के पार्ट्स, गैस सिलेंडर, रिंच, पाना, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा वाहन की मूल आरसी शामिल है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फेजान पर 3, मुस्तकीम पर 5 और शाहरुख पर 3 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को थाना लोधा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार, रविंद्र कुमार, हिमांशु और मोहित लोहिया शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।





















