अलीगढ़/हरदुआगंज क्षेत्र के जदौला गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले में मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दलित युवक का आरोप है कि खड़ंजा बनाने के लिए ₹500 की मांग को लेकर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसके साथ मारपीट की। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ भी घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे उसके कपड़े तक फट गए। बचाव में आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर हरदुआगंज थाने पहुंचा, लेकिन एफआईआर दर्ज होने में देरी हुई। बाद में विश्व हिंदू परिषद विहिप के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने SC/ST एक्ट, दंगा, महिला से छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
एफआईआर में अकबर खान, उसके चार बेटे मोहम्मद कासिम, नासिर, सलमान, आस मोहम्मद, पत्नी परवीन समेत कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए दलित युवक लवकुश, उनकी पत्नी प्रभा, भाई दीपक समेत 11 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















