जिला नजर संवाददाता
मऊरानीपुर/झांसी । रानीपुर बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे पर कथित अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
लोगों का आरोप है कि जनहित में बने इस रैन बसेरे पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए रजिस्ट्री अपने नाम करा ली है।
करीब 34 वर्ष पहले समाजसेवियों द्वारा बनाए गए इस रैन बसेरे का उद्देश्य राहगीरों और जरूरतमंदों को ठहरने की सुविधा देना था। नागरिकों ने प्रशासन से कब्जा हटाकर इसे पुनः जन उपयोग में लाने की मांग की है।























