जिला नजर संवाददाता
झाँसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से उसे पकड़कर 4,370 रुपये और सब्बल बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी के अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली है।
पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पुराने मामलों की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।























