जिला नजर संवाददाता
मऊरानीपुर/झांसी । क्षेत्र की पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए 87 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के अनुसार देवरीघाट बांध से पानी लाकर 18.5 किमी पाइपलाइन के जरिए शुद्ध किया जाएगा। इसके लिए 23 एमएलडी क्षमता का आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है।
योजना के तहत नई टंकियां और पाइपलाइन भी बिछाई जाएंगी। पूरा प्रोजेक्ट तैयार होने पर मऊरानीपुर, रानीपुर और कटेरा में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।























