जिला नजर संवाददाता
इगलास/अलीगढ। इगलास के उपजिलाधिकारी परितोष मिश्रा ने देर रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जरोठ के समीप मिट्टी से भरे एक डंपर (UP 15 AT 7551) को पकड़कर जब्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी को संदिग्ध रूप से मिट्टी ले जा रहा डंपर दिखाई दिया। जांच करने पर वाहन के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया गया।
उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग को आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।























