हाथरस। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय लेहरा पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है। इस दौरान बिलिंग, मीटर रीडिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय पहुंचने की अपील की है।





















