अलीगढगढ़ l थाना सासनीगेट क्षेत्र से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की किए जाने से दरोगा राजकुमार धाकड़ घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम स्टंटबाजी रोकने पहुंची थी, इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।पुलिस के अनुसार सासनीगेट चौराहे पर कुछ युवक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर को तेज रफ्तार तथा लापरवाही से चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे। इस कारण आगरा-मथुरा रोड सहित चौराहे के चारों ओर जाम की स्थिति बनने लगी और आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। तेज रफ्तार और जोखिम भरी स्टंटबाजी से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।स्थिति को देखते हुए थाना सासनीगेट की स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को रोकने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और अन्य संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके चलते पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई । हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सासनीगेट चौराहे पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। आमजन का आवागमन भी सामान्य बना हुआ है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने जानकारी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















