दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। मोहर सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेज कर अवगत कराया है कि मेरा दबंग पड़ोसी यज्ञदत्त उर्फ जग्गी पुत्र भागीरथ मेरी पत्नी को 5 वर्ष पूर्व भागा कर ले गया था इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।
10 मार्च को मेरी गैर मौजूदगी में मेरा पड़ोसी यज्ञदत्त मेरे घर आया और मेरी नाबालिक पुत्री अनु और पुत्र अनुज को घर पर अकेला पाकर उठाकर ले गया जब मैं मजदूरी कर शाम को घर वापस आया तो मेरे दोनों बच्चे घर पर नहीं थे मेरे द्वारा काफी तलाश करने पर पता चला कि मेरा पड़ोसी यज्ञदत्त मेरे बच्चों को उठा कर ले गया है।
इस संबंध में मेरे द्वारा 11 मार्च को थाना फतेहाबाद में एक लिखित शिकायती पत्र दिया और मुकदमा दर्ज कर बच्चों को दबंग पड़ोसी से मुक्त करने की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस द्वारा ना तो मेरा मुकदमा लिखा गया ना ही कोई कार्रवाई की गई।
परेशान होकर मेरे द्वारा 16 मार्च को सहायक पुलिस आयुक्त पूर्वी जोन को भी पत्र दिया गया लेकिन इसके बाद भी थाना फतेहाबाद पुलिस द्वारा ना तो मेरा मुकदमा दर्ज किया गया ना ही दबंग पड़ोसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई।
पीड़ित मोहर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में दबंग पड़ोसी के विरोध मुकदमा दर्जी कर कार्रवाई करने और बच्चों को दिलाने की मांग की है।





















