दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भागवत कथा के आयोजन किए जा रहे हैं बैंड बाजो के साथ निकाली जाने वाली कलश यात्रा के दौरान हो रहे जय घोष से चारों दिशा गूंज रही हैं।
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा सिरपर मंगल कलश धारण कर भक्ति यात्रा निकाली जा रही हैं तो भागवत कथा पंडालो में कथा व्यासों द्वारा धर्म आध्यात्मिक और भक्ति का संदेश देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया है।
जमुना गली स्थित सरस्वती ज्ञान इंटर कॉलेज में आयोजित भागवत कथा से पहले रोडवेज बस स्टैंड स्थित महादेव मंदिर से बैंड बाजो के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा का शुभारंभ भागवत कथा आचार्य अर्चना दुबे वृंदावन द्वारा विधि विधान के साथ कलश पूजन के साथ कराया गया इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कलश मंगल पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है।
कलश यात्रा रोडवेज बस स्टैंड से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक सदर बाजार गांधी चौक जमुना गली होते हुए भागवत कथा पंडाल सरस्वती ज्ञान मंडल इंटर कॉलेज पहुंची कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने जलपान और पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन कलश यात्रा में मौजूद थे।





















