दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में सोमवार को हाइपरटेंशन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसका नेतृत्व डॉ महेंद्र सिंह यादव ने किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को हाइपरटेंशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम महाराजपुर में एक जागरूकता रैली निकाली।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह गंभीर बीमारी है, जिसमें ग्रामीणों को नियमित खान पान आदि का ध्यान रखना चाहिए।
तनाव नहीं करना चाहिए। रैली का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोगों को अपनी दिनचर्या में सुबह की सैर, योग एवं पर्याप्त नींद को शामिल करना चाहिए। साथ ही समय-समय पर अपने रक्तचाप की जांच भी कराई जानी चाहिए। जागरूकता रैली पूरे गांव में निकाली गई तथा ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस दौरान डॉ महेंद्र सिंह यादव, डॉ.पवन यादव, डॉ. राखी शर्मा, सी एच ओ सुनील कुमार, कुसुम प्रेमवती समेत अनेक लोग मौजूद रहे।





















