दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना बमरौली कटारा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान विद्यालय के स्टोर रूम से बिजली के तार चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना बमरौली कटारा पुलिस द्वारा आज सोमवार को नवामील पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान मुखवीर ने सूचना दी की अग्रवन हेरिटेज यूनिवर्सिटी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर विद्युत तार चोरी करने वाले दो अभियुक्त बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से चोरी का सामान बेचने आगरा की ओर जा रहे हैं।
मुखवीर की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मुखवीर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम रुस्तम पुत्र खजान सिंह राधेश्याम पुत्र सौरग सिंह निवासी बजहेरा थाना एकता बताया गया इन पकड़े गए अभियुक्तों से चोरी के चार मंडल विद्युत तार और एक बाइक बरामद की गई है।





















