दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर ग्राम भोलपुरा स्थित जोनेश्वर यमुना घाट स्थित मराठा कालीन शिव मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर यमुना में डुबकी लगाई और भोले का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और दान पुण्य किया।
इस दौरान संपूर्ण यमुना घाट भोले के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। सुबह से ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और कस्बा की जनता यमुना घाट पर पहुंचने लगी। और यमुना में डुबकी लगाकर पूजा आराधना की मेले में एक दर्जन से अधिक दुकानें लगाई गई ।
जिन पर मेले में आए लोग खरीदारी करते देखे गए। मंदिर कमेटी द्वारा बाहर से आए दुकानदारों का सम्मान भी किया गया। और रात्रि को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला मेला कमेटी द्वारा मेले में आई जनता के लिए पीने के पानी की गई।
यमुना घाट पर स्नान के लिए घाटों की साफ सफाई आदि की व्यवस्था की गई जिससे मेले में आने वाली जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।





















