दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। दूरा स्थित राजपूत धर्मशाला में लक्ष्य एकेडमी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं कोचिंग संचालक जयपाल सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन विपिन अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू बाबा अटा वालों ने की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।
अभिभावकों ने विद्यार्थियों के सम्मान से उत्साहित होकर लक्ष्य एकेडमी के इस प्रयास की सराहना की। समारोह के दौरान छात्रों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने विद्यार्थियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर हाकिम सिंह प्रधान, गोविंद सिंह,सत्यप्रकाश सिंह, सत्यवीर, भरत सिंह, खजान राजपूत, विजयपाल, निरोति राजपूत के अलावा विभिन्न लोग उपस्थित हुए.।।





















