• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। शहर के प्रमुख उद्योगों जूता एवं लेदर, पेठा उद्योग, मार्बल एवं स्टोन हैंडीक्राफ्ट, फाउंड्री एवं इंजीनियरिंग, जरी-जरदोजी, गारमेंट, फूड प्रोसेसिंग और अन्य MSME क्षेत्रों पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा कि आगरा केवल ऐतिहासिक विरासत की नगरी नहीं बल्कि उद्यमिता, कौशल और स्वदेशी उत्पादन की एक बड़ी पहचान भी है। उन्होंने कहा कि यदि पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक, बेहतर नीतिगत सहयोग, निर्यात प्रोत्साहन और नवाचार से जोड़ा जाए तो आगरा देश के सबसे बड़े MSME मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल औद्योगिक संगठन नहीं बल्कि आर्थिक चेतना का सशक्त मंच है। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव गौरव मित्तल, ब्रज प्रांत महासचिव अमलेन्द्र, राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम प्रभारी CA आलोक अग्रवाल ने सभी अतिथियों और उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक CA नितेश गुप्ता, महासचिव राजीव बंसल और कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संजीव अग्रवाल, ऋषि नंद, नवदीप अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, CA निखिल गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विशाल सिंगल, संजय गोयल, मोहित, अभिनव रस्तोगी, राजीव मोदी, शिव बहादुर सिंह, आलोक आर्य, गोविंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, विकास चौबे, प्रवीण अग्रवाल, अमित बंसल, अर्जुन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शिविर जैन, CS अनुज अशोक, समक्ष जैन और पुनीत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





















