सहावर/कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम मंगदपुर में भीषण आग लगने से किसानों की झोपड़ियां, अनाज, नकदी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड मौके पर देर से पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और नुकसान बढ़ गया।
आग बुझाने के दौरान कई ग्रामीण तथा पशु झुलस गए। हादसे के बाद प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है तथा थानास्तर से अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।





















