सिकंदराराऊ/हाथरस। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया। थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में नायब तहसीलदार ने छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही एक मशीन और ट्रैक्टर को पकड़ लिया।
प्रशासनिक कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पकड़े गए वाहन और मशीन को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी हाल में खनन माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।





















